Uncategorized

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 30 अक्टूबर को ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में लगेगा जन विश्वास शिविर

 

लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित आवेदनों एवं सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिए निर्देश,

सिंगरौली, 27 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत 30 अक्टूबर 2026 को जनपद पंचायत चितरंगी की ग्राम पंचायत सुलखानखुर्द में जन विश्वास शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण तथा शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। प्रभारी कलेक्टर श्री संघप्रिय द्वारा शिविर के लिए चिन्हित लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत लंबित आवेदनों तथा सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर समय-सीमा में निराकरण की कार्रवाई करें, ताकि शिविर के दौरान नागरिकों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। शिविर में ग्राम दरबारी, देवरी-1, गीर, पिडरिया, बगदराकला, बरहट, बरकुड़, चितरंगी, देवगांव, धरौलीकला, गडवानी, गांगी, खैरा, कुड़ैनिया, पोंडी-2, रजदहा, सुकहर, विजयपुर, शेरवा, दार, झरकटिया, खम्हनिया, कुड़ैनिया-2, मटिहनी, सूदा, सुलखानखुर्द एवं सुलखानकला के ग्रामीण शामिल होंगे। संबंधित ग्राम पंचायतों में शिविर की तिथि, स्थान एवं उद्देश्य का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकें तथा शासकीय सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button