सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा
सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा 1,318 शीशी कफ सिरप और 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल जब्त, दो गिरफ्तार तपो यात्रा समाचार संजय अग्रहरी सिंगरौली, 29 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने नशीली औषधियों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,318 शीशी (131.8 लीटर) कोडिनयुक्त कफ सिरप, 52,560 टैबलेट एवं कैप्सूल, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्टार मेडिकल स्टोर के सामने कार्रवाई के बाद ग्राम सेमुआर स्थित ईंटा प्लांट के सीमेंट गोदाम में छापेमारी की गई। यहां से भारी मात्रा में नशीली औषधियां बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुकसेन बैस (22) और नीतीश कुमार बैस (25), निवासी ग्राम सेमुआर, थाना बरगवां के रूप में हुई है। पुलिस अवैध आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। यह कार्रवाई आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, डीआईजी हेमंत चौहान के मार्गदर्शन और एसपी षियाज के.एम. के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी, उप निरीक्षक संदीप नामदेव एवं अमन वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अरुण पटेल, रामचरण सतनामी, रवि गोस्वामी एवं जीवेंद्र मिश्रा सहित थाना पुलिस की टीम, महिला आरक्षकों तथा साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सिंगरौली में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा
1,318 शीशी कफ सिरप और 52,560 नशीली टैबलेट-कैप्सूल जब्त, दो गिरफ्तार
तपो यात्रा समाचार संजय अग्रहरी
सिंगरौली, 29 अक्टूबर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के विशेष एंटी नारकोटिक्स अभियान के तहत बरगवां पुलिस ने नशीली औषधियों के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,318 शीशी (131.8 लीटर) कोडिनयुक्त कफ सिरप, 52,560 टैबलेट एवं कैप्सूल, एक बोलेरो और एक मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर स्टार मेडिकल स्टोर के सामने कार्रवाई के बाद ग्राम सेमुआर स्थित ईंटा प्लांट के सीमेंट गोदाम में छापेमारी की गई। यहां से भारी मात्रा में नशीली औषधियां बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुकसेन बैस (22) और नीतीश कुमार बैस (25), निवासी ग्राम सेमुआर, थाना बरगवां के रूप में हुई है। पुलिस अवैध आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
यह कार्रवाई आईजी रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देशन, डीआईजी हेमंत चौहान के मार्गदर्शन और एसपी षियाज के.एम. के नेतृत्व में की गई।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बरगवां निरीक्षक अनिल कुमार पटेल, चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक पवन कुमार सिंह, सूबेदार आशीष तिवारी, उप निरीक्षक संदीप नामदेव एवं अमन वर्मा, सहायक उप निरीक्षक अरुण पटेल, रामचरण सतनामी, रवि गोस्वामी एवं जीवेंद्र मिश्रा सहित थाना पुलिस की टीम, महिला आरक्षकों तथा साइबर सेल के अधिकारियों-कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।