खेत से रेत उठाने का विरोध पड़ा भारी ट्रैक्टर से कुचलकर आदिवासी युवक की हत्या खुटार के निमिहवांडाड़ बिहरा में सनसनीखेज वारदात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

खेत से रेत उठाने का विरोध पड़ा भारी ट्रैक्टर से कुचलकर आदिवासी युवक की हत्या
खुटार के निमिहवांडाड़ बिहरा में सनसनीखेज वारदात नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी
सिंगरौली 15 नवंबर 2026 कोतवाली थाना के पुलिस चौकी खुटार क्षेत्र अंतर्गत अवैध रेत कारोबार को लेकर एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है। “”” जिसने कानून-व्यवस्था और रेत के अवैध उत्खनन पर नियंत्रण की व्यवस्था को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अपने ही खेत से रेत उठाए जाने का विरोध करना एक आदिवासी युवक को इतना महंगा पड़ा कि उसे अपनी जान गंवानी पड़ी। आरोप है कि विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने ट्रैक्टर चढ़ाकर युवक की हत्या कर दी। घटना को लेकर क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। “”” प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के निमिहवांडाड़ बिहरा निवासी अरुण रावत (36 वर्ष), पिता छोटेलाल रावत, अपने खेत से रेत उठाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसी बात को लेकर उनका सुनील कुमार पटेल, पिता बनारसी पटेल, से विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान सुनील कुमार पटेल ने ट्रैक्टर से अरुण रावत को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। “”” घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। “”” बिरसा मुंडा जयंती के दिन हुई घटना ने झकझोरा विडंबना यह रही कि जिस दिन जिले में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जा रही थी, उसी दिन एक आदिवासी युवक की कथित तौर पर अवैध रेत कारोबार का विरोध करने पर जान चली गई। जिस जमीन से परिवार की आजीविका जुड़ी हुई थी, उसी खेत से रेत उठाने का विरोध करने पर युवक की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है। घटना के बाद ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है। “”” अवैध रेत कारोबार पर फिर उठे सवाल इस घटना ने जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर नियंत्रण की प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर किन परिस्थितियों में खेतों से रेत निकाली जा रही थी। क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी यदि अवैध रूप से रेत का उत्खनन हो रहा था तो समय रहते कार्यवाही क्यों नहीं की गई।””” ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में रेत कारोबार को लेकर पहले भी शिकायतें होती रही हैं, लेकिन प्रभावी कार्यवाही नहीं होने से ऐसे तत्वों के हौसले बढ़ रहे हैं। “”” घटना के बाद ग्रामीणों ने खुटार चौकी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर रेत कारोबारियों को बचाने का आरोप लगाया है। “”” अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के साथ-साथ अवैध रेत कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी सामने लाई जाएगी या नहीं। “””” वहीं घटना को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने भी सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने वाले आदिवासी युवक अरुण रावत की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई। यह घटना प्रदेश में माफियाओं के बढ़ते हौसलों और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर सवाल खड़े करती है।
उमंग सिंघार ने ग्रामीणों द्वारा पुलिस और खनिज विभाग की भूमिका पर उठाए जा रहे सवालों का हवाला देते हुए पूछा कि आखिर अवैध रेत उत्खनन का कारोबार किसके संरक्षण में चल रहा है। “”” उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सवाल किया कि प्रदेश में माफियाओं का राज कब खत्म होगा और क्या अवैध खनन का विरोध करने वालों की जान की कोई कीमत नहीं है। उन्होंने सरकार से जवाब देने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही सुनिश्चित करने की मांग की।
“””” फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना ने एक बार फिर जिले में अवैध रेत कारोबार, आदिवासी परिवारों की सुरक्षा और संबंधित विभागों की जवाबदेही को लेकर गंभीर बहस छेड़ दी है। अब देखना होगा कि पुलिस जांच में घटना की वास्तविक वजह, आरोपियों की भूमिका और अवैध रेत कारोबार से जुड़े तथ्यों का कितना खुलासा होता है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्यवाही होती है या नहीं।