दीपावली पर नगर निगम क्षेत्र में केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

दीपावली पर नगर निगम क्षेत्र में केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी
अन्य पटाखों के क्रय-विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पर प्रतिबंध,रात 8 से 10 बजे तक ही कर सकेंगे ग्रीन पटाखों का उपयोग सिंगरौली 7 नवम्बर 2026। दीपावली पर्व के दौरान वायु प्रदूषण पर नियंत्रण रखने एवं पर्यावरण की गुणवत्ता बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र में केवल ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति प्रदान की गई है। इस संबंध में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट, जिला सिंगरौली द्वारा 07 नवंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार माननीय उच्चतम न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) एवं मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग के निर्देशों के अनुपालन में क्षेत्रीय अधिकारी, मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सिंगरौली से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिले की वायु गुणवत्ता सूचकांक मध्यम श्रेणी में दर्ज होने के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत नगरपालिक निगम सिंगरौली के संपूर्ण क्षेत्र में 07 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक रात्रि 8 बजे से 10 बजे तक ही ग्रीन पटाखों के उपयोग की अनुमति रहेगी। इस अवधि में अन्य सभी प्रकार के पटाखों के क्रय, विक्रय, भंडारण एवं उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
जिला प्रशासन द्वारा समस्त उपखंड मजिस्ट्रेटों को आगामी आदेश तक नगर निगम क्षेत्र में पटाखा विक्रय के लिए किसी भी आवेदक को अस्थायी लाइसेंस जारी नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के लिए पुलिस विभाग, नगर निगम, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एवं समस्त थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित नियमों का पालन करने तथा पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।