Uncategorized

साहुआर तिराहा पर दो टायर फटने से बेकाबू हुआ सीमेंट लदा ट्रेलर, पहले थार से टकराया फिर कार को 20-25मीटर घसीटते हुए पलटा*

तपो यात्रा न्यूज़

*साहुआर तिराहा पर दो टायर फटने से बेकाबू हुआ सीमेंट लदा ट्रेलर, पहले थार से टकराया फिर कार को 20-25मीटर घसीटते हुए पलटा*

तपो यात्रा न्यूज़

*देवसर, सिंगरौली।* सीधी-सिंगरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवसर मार्केट के साहुआर तिराहा पर शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सीधी साइड से आ रहा सीमेंट लदा ट्रेलर अचानक बेकाबू होकर पहले खड़ी थार से टकराया, फिर सफेद कार को टक्कर मारते हुए करीब 20-25 मीटर तक घसीटता हुआ सड़क किनारे दुकानों के शटर से सटकर पलट गया।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार जैसे ही ट्रेलर साहुआर तिराहा पर पहुंचा, उसके दो टायर एक साथ फट गए। टायर फटने से बहुत जोर का धमाका हुआ। धमाके के बाद ट्रेलर का संतुलन बिगड़ गया और चालक गाड़ी को संभाल नहीं पाया। बताया जा रहा है कि चालक शराब के नशे में था। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
जैसे ही टायर फटा, ट्रेलर सबसे पहले श्रीराम फाइनेंस के सामने पहले से खड़ी थार गाड़ी से टकरा गया। थार गाड़ी का आगे का हिस्सा और ड्राइवर साइड का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
इसके बाद ट्रेलर आगे खड़ी सफेद कार से टकराया। कार को पीछे से टक्कर लगी। टक्कर के बाद कार आगे जाकर बिजली के पोल से टकरा गई। इसी कारण कार आगे और पीछे दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हो गई कार से टकराने के बाद ट्रेलर बेकाबू होकर करीब 20-25 मीटर तक घसीटते हुए दुकानों के शटर से सटकर पलट गया। ट्रेलर घर के अंदर नहीं घुसा, बल्कि शटर के किनारे-किनारे पलटा।
मौके पर करीब 20-25 मीटर लंबाई में 5-6 दुकानें हैं। ट्रेलर पलटने से सीमेंट की बोरियां शटर के किनारे-किनारे पूरी लंबाई में बिखर गईं। बोरियां घर के अंदर नहीं गईं, बल्कि शटर के सामने ही जमा हो गईं। इससे 5-6 दुकानों के सामने का रास्ता पूरी तरह जाम हो गया। दुकानदारों का सामान भी सीमेंट में दब गया है।
हादसे में 5 वाहनों के क्षतिग्रस्त होने की पुष्टि हो रही है। इसमें एक थार, एक सफेद कार, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और एक साइकिल शामिल है। स्कूटी पूरी तरह टूट गई है। स्कूटी, बाइक और साइकिल ट्रेलर की चपेट में आए हैं।
ट्रेलर के नीचे और सीमेंट के ढेर के नीचे और कितने वाहन दबे हैं, यह अभी साफ नहीं है। ट्रेलर को उठाने और सीमेंट हटाने के बाद ही सही स्थिति सामने आएगी।
हादसे के बाद पूरे साहुआर तिराहा पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। राजमार्ग पर दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर देवसर पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात व्यवस्था को संभाला। एंबुलेंस भी मौके पर पहुंची।
हादसे में किसी के हताहत होने अथवा घायल होने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि ट्रेलर हटाने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि देवसर मार्केट और साहुआर तिराहा पर भारी वाहनों की रफ्तार अक्सर तेज रहती है। व्यस्त तिराहा होने के बावजूद यहां न तो पर्याप्त स्पीड ब्रेकर हैं और न ही संकेतक बोर्ड। लोगों ने प्रशासन से तिराहा पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक बोर्ड लगाने और भारी वाहनों की जांच सख्त करने की मांग की है।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button