Uncategorized

सिंगरौली जियावन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 01 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

सिंगरौली जियावन पुलिस की एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई: 01 किलो 22 ग्राम अवैध गांजा के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

मार्गदर्शन: पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा एवं एसडीओपी देवसर श्रीमती गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई घटना एवं कार्रवाई
दिनांक 10/11/2026 को थाना जियावन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कटौली की रहने वाली प्रतिभा बंसल (पति मंजू बंसल, उम्र 23 वर्ष), जो लाल साड़ी पहने हुए है और साथ में बच्चा ली है, वह कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है सूचना पर त्वरित दबिश देकर संदेही महिला को घेराबंदी कर पकड़ा गया। महिला आरक्षक द्वारा तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद पॉलिथीन से 1022 ग्राम (01 किलो 22 ग्राम) अवैध मादक पदार्थ (गांजा) बरामद किया गया गिरफ्तार आरोपिया: प्रतिभा बंसल पति मंजू बंसल, निवासी कटौली, थाना जियावन अपराध पंजीयन: थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026, धारा 8, 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया सराहनीय भूमिका:
उक्त एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में त्वरित दबिश, भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ की बरामदगी एवं आरोपिया की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार साकेत, सहायक उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, सउनि रामसुंदर विश्वकर्मा, प्र.आर. 527 दिनेश सिंह, आर. 162 सदन, आर. 79 प्रभात दुबे, महिला आर. 464 प्रतिमा टोप्पो एवं थाना जियावन पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
प्रशासनिक संदेश:
> “सिंगरौली पुलिस की अपील:”
> अवैध मादक पदार्थों के क्रय-विक्रय में संलिप्त असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का कठोर अभियान निरंतर जारी रहेगा। किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाने को दें; सूचनाकर्ता की पहचान पूर्णतः गुप्त रखी जाएगी।
>

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button