शक्तिनगर सोनभद्र दीपावली के शुभ अवसर पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सीआईएसएफ ने चलाया जागरूकता अभियान
शक्ति नगर सोनभद्र से यश के अग्रहरि की रिपोर्ट
शक्तिनगर सोनभद्र दीपावली के शुभ अवसर पर अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु सीआईएसएफ ने चलाया जागरूकता अभिया
शक्ति नगर सोनभद्र से यश के अग्रहरि की रिपोर्ट
दीपावली त्योहार के दौरान आग से सुरक्षा हेतु संजीवनी चिकित्सालय के डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को दी गई विशेष जानकारी
– अग्नि सुरक्षा उपकरणों के प्रदर्शन व प्रशिक्षण का आयोजन
संजीवनी चिकित्सालय, विद्युत विहार कॉलोनी, एनटीपीसी शक्तिनगर में दिनांक 09/10/2026 को सीआईएसएफ यूनिट एनटीपीसी शक्तिनगर के फायर विंग द्वारा अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में *10 डॉक्टरों एवं 47 नर्सिंग स्टाफ* ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन *कमांडेंट, सीआईएसएफ श्री विवेक आर्या* के दिशा-निर्देशन में *सहायक कमांडेंट/अग्नि श्री तरुण दत्ता, कंपनी कमांडर/अग्नि अजीत आनंद* एवं उनकी टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान डॉक्टरों एवं नर्सिंग स्टाफ को आग लगने के कारणों, आग बुझाने के आधुनिक उपकरणों, फायर एक्सटिंग्विशर के प्रकारों, उनके उपयोग तथा आपात स्थिति में सुरक्षित निकास के तरीकों के बारे में प्रायोगिक रूप से जानकारी दी गई। कर्मचारियों के समक्ष विभिन्न प्रकार के अग्निशामक यंत्रों का प्रदर्शन किया गया एवं आगामी त्योहारों के दौरान पटाखे छोड़ते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया गया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्रीमती वर्तिका कुलश्रेष्ठ जी ने सीआईएसएफ फायर विंग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की भूरि-भूरि प्रशंसा की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से कर्मचारियों में अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ती है।