Uncategorized
संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जबलपुर प्रवास के पावन उपलक्ष्य में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा एक भव्य एवं अनुशासित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी।
तपो यात्रा समाचार संजय अग्रहरी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) महाकौशल प्रांत द्वारा आयोजित प्रांतीय युवा शिविर के अंतर्गत संस्कारधानी जबलपुर में राष्ट्रभक्ति और संगठन की एक अद्वितीय झलक देखने को मिली। संघ के परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत जी के जबलपुर प्रवास के पावन उपलक्ष्य में प्रांतीय कार्यकारिणी द्वारा एक भव्य एवं अनुशासित कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई थी।
इस ऐतिहासिक आयोजन के दौरान महाकौशल प्रांत के 5,084 (पांच हजार चौरासी) स्वयंसेवकों द्वारा पूर्ण गणवेश में एक अत्यंत गुणवत्तायुक्त और भव्य ‘पथ संचलन’ निकाला गया। सड़कों पर स्वयंसेवकों का अनुशासन, कदमताल और एकरूपता देखने योग्य थी।
शिविर में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों को परम पूजनीय सरसंघचालक जी का आत्मीय सानिध्य और ओजस्वी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने युवाओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए प्रेरित किया। अनुशासन और राष्ट्र चेतना से परिपूर्ण महाकौशल प्रांत का यह युवा शिविर क्षेत्र के स्वयंसेवकों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा।