सिंगरौली में भी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में 10 नवंबर तक RFID टैग लगाना अनिवार्य
सिंगरौली तपो यात्रा यस के अग्रहरि की रिपोर्ट
सिंगरौली में भी खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में 10 नवंबर तक RFID टैग लगाना अनिवार्,

अब तक 124 वाहनों में लगे टैग
सिंगरौली। प्रदेश में खनिज के अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने और परिवहन व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में RFID टैग लगाने की प्रक्रिया तेज की जा रही है। इसी क्रम में जिला सिंगरौली में भी खनिज परिवहन में लगे वाहनों में 10 नवंबर तक RFID टैग लगाना होगा। जिले में अब तक 124 वाहनों में RFID टैग लगाए जा चुके हैं।
RFID टैग के माध्यम से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की पहचान और उनकी आवाजाही की निगरानी करना आसान होगा। इससे खनिज के अवैध परिवहन पर नियंत्रण लगाने के साथ ही परिवहन नियमों का पालन सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
प्रदेश स्तर पर खनिज परिवहन व्यवस्था को केंद्रीय वाहन पोर्टल से एकीकृत करने की तैयारी भी की जा रही है। इसके तहत वाहनों की जानकारी, परिवहन अनुमति और संबंधित दस्तावेजों की जांच को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा निर्धारित समय सीमा तक RFID टैग नहीं लगवाने वाले वाहन संचालकों को आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए खनिज परिवहन में लगे वाहन मालिकों से अपील है कि वे समय सीमा से पहले अपने वाहनों में RFID टैग लगवाने की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि परिवहन कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।