Uncategorized

चितरंगी पुलिस की अबैध मादक पदार्थो के विरूध्द लगातार कार्यवाही 15 सीसी कोडिन युक्त कोरेक्स सिरप कीमती 3200 रूपये जप्त

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

चितरंगी पुलिस की अबैध मादक पदार्थो के विरूध्द लगातार कार्यवाही
15 सीसी कोडिन युक्त कोरेक्स सिरप कीमती 3200 रूपये जप्त

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

अप. क्र.- 578/2026 धारा-8,21,22 NDPS ACT
जप्त मशरूका – अबैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप 15 शीशी कीमती 3200 रूपये ।
नाम पता गिर. आरोपिया – अंजली तिवारी पति राजू उर्फ राजीव तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी कर्थुआ टोला बहेरा धाना
कार्यवाही विवरण श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के कुशल निर्देशन एवं श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली के सतत मार्गदर्शन तथा श्री ललित बैरागी अनुविभागीय पुलिस अधिकारी चितरंगी की सतत निगरानी में अवैध मादक पदार्थो/ड्रग्स तस्करो के विरूध्द चलाये जा रहे विशेष प्रहार अभियान अन्तर्गत थाना प्रभारी चितरंगी एवं पुलिस टीम को दिनांक 14/11/2026 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि कर्थुआ टोला बहेरा की अंजली तिवारी पत्नी राजीव उर्फ राजू तिवारी जो काले रंग की साडी ब्लाउज पहने है झोखो तरफ से अबैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप लेकर पराई होते हुये कर्थुआ तरफ जाने वाली है।उपरोक्त सूचना पर थाना प्रभारी चितरंगी व्दारा तत्काल एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के अनुरूप कार्यवाही हेतु टीम का गठन कर कार्यवाही हेतु निर्देशित करते हुये रवाना किया गया ।
चितंरगी पुलिस टीम व्दारा पराई में घेराबंदी कर संदेहिया का इन्तजार किया गया जो मोटर साईकिल पर पीछे बैठे मुखबिर के बताये अनुसार हुलिया की महिला आती दिखाई दी जो पुलिस को देखकर मोटर साईकिल का चालक गाडी को घूमाकर अत्यधिक गति में मोटरसाईकिल चलाकर भागने का प्रयास किया जिससे महिला मोटर साईकिल से नीचे फिसल गई और चालक मोटर साईकिल लेकर भाग गया महिला को पकडकर एन.डी.पी.एस. एक्ट के प्रावधानो के अनुरूप महिला उपनिरीक्षक व्दारा तलासी ली गई जो आरोपिया के कब्जे से प्लास्टिक की पन्नी में अबैध मादक पदार्थ प्रतिबंधित कोडिन युक्त सिरप 15 शीशी कीमती 3200 रूपये बरामद हुया । जो व्यापारिक मात्रा है। मौके की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर आरोपिया को अवगत कराया गया कि उक्त कृत्य एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 8,21 22 एन.डी.पी.एस.एक्ट की श्रेणी मे आता है। आरोपिया महिला अंजली तिवारी पति राजू उर्फ राजीव तिवारी उम्र 26 वर्ष निवासी कर्थुआ टोला बहेरा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली (म.प्र.) को गिरफ्तार किया जाकर मौके की कार्यवाही पूर्ण किया जाकर वापसी पर अपराध क्र. 578/2026 धारा 8,21 22 एन.डी.पी.एस.एक्ट का पंजीबध्द किया गया ।गिरफ्तारी सुदा महिला आरोपियो को जे. आर. पर माननीय न्यायालय बैढन पेश किया गया ।
आरोपिया से पूछताछ कर स्थानीय स्तर पर कोरेक्स क्रेताओ एवं विक्रेताओ के नाम ,कोरेक्स का उपयोग करने वालो के नाम एकत्रित कर सूची बध्द किया जाकर वैधानिक कार्यवाही पश्चात सम्पूर्ण कोरेक्स तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त किया जावेगा उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान निरी सुधेश तिवारी (थाना प्रभारी चितरंगी ),मउनि. उमेश तिवारी ,सउनि. राजेश मिश्रा ,विशेषर साकेत ,प्रआर. 274 कैलाश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button