Uncategorized

सफाई मजदूर यूनियन के द्वारा सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोपा गया

तपो यात्रा न्यूज़

सफाई मजदूर यूनियन के द्वारा सिंगरौली कलेक्टर कार्यालय में ज्ञापन सोपा गया

तपो यात्रा न्यूज़

अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ट्रेड यूनियन जैसा कि आपको ज्ञात है कि वर्तमान में म०प्र० शासन द्वारा सफाई कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के संदर्भ में अनेकोंनेक ज्ञापन एवं बैठकों के उपरांत भी कोई उचित निराकरण नहीं हो सका है।
आपके समक्ष निम्नानुसार 08 सूत्रीय मांग पत्र प्रस्तुत है. विनियमितिकरण के अन्तर्गत कार्यरत समस्त सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाये।

सम्पूर्ण म०प्र० के नगर निगम व नगर पालिकाओं से सफाई ठेका पूर्णतः समाप्त की जाए।

सफाई कामगार पति/पत्नी में से किसी एक की मृत्यु होने पर अनुकम्पा नियुक्ति दी जावे सफाई कामगार पद पर रोस्टर प्रणाली पूर्णतः समाप्त की जाये एवं सफाई वर्ग के लिए सीधी भर्ती कर नियम शिथिलीकरण किया जाये।

05. म०प्र० सफाई कर्मचारियों को जो मकान आवंटित है, उनको मालिकाना अधिकार से मुक्त घरों का आवंटन किया जाये एवं जहां वर्तमान में सफाई कर्मचारी निवासरत हैं वह पूर्णतः जीर्ण अवस्था में है, इस हेतु नवीन कालोनियों का निर्माण कर उन्हें नवीनीकृत मकान आवंटित किये जायें।

06. समस्त नगर पालिका निगमों में क्षेत्रफल और जनसंख्या को ध्यान में रखते हुए 50 हजार नवीन नियमित सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाये, जिसके अन्तर्गत सफाईदार वर्ग को विशेष प्राथमिकता दी जाये एवं उसमें किसी प्रकार का कोई आरक्षण नहीं लगाया जाये।

07. नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद में सफाई कर्मचारियों को प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ, पात्र सफाई कर्मचारी को प्रदान किया जावे।

08. नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी जो 2004 से नियमितिकरण का लाभ नहीं मिला है उन कर्मचारियों को 2025 तक के कर्मचारियों को नियमितिकरण का लाभ दिया जावे।
अतः आपसे विनम्र आग्रह है कि कृपया उक्तानुसार 08 सूत्रीय मांगों के निराकरण तत्काल करने की कृपा की जाय। सिंगरौली पुलिस Collector Office Singrauli

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button