Uncategorized

सड़क दुर्घटना में घायलों को मिले त्वरित उपचार एवं पीएम राहत योजना का अधिकतम लाभ — सिंगरौली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक*

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी की रिपोर्ट

*सड़क दुर्घटना में घायलों को मिले त्वरित उपचार एवं पीएम राहत योजना का अधिकतम लाभ — सिंगरौली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की समन्वय बैठक*

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी की रिपोर्ट

अस्पतालों के ऑपरेटरों को दी गई योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी, दुर्घटना पीड़ितों को समय पर चिकित्सकीय सहायता एवं अधिकाधिक घायलों को लाभान्वित करने पर विशेष जोर
पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम.* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा* के मार्गदर्शन, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत कुमार* के पर्यवेक्षण एवं थाना प्रभारी यातायात सुश्री रोशनी केशरवानी के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को त्वरित एवं समुचित चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराने तथा पीएम राहत योजना का अधिकाधिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से विशेष समन्वय एवं प्रशिक्षण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) श्री पुष्पराज सिंह एवं जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रवीण पटेल* की उपस्थिति में विभिन्न अस्पतालों में आयुष्मान भारत एवं पीएम राहत योजना से संबंधित कार्य देख रहे ऑपरेटरों को योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं निर्धारित प्रक्रियाओं के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।
इस दौरान थाना प्रभारी यातायात सुश्री रोशनी केशरवानी एवं डीआरएम श्री अभय* द्वारा उपस्थित ऑपरेटरों को सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को पीएम राहत योजना के अंतर्गत अस्पतालों में भर्ती कराने, आवश्यक दस्तावेजी औपचारिकताओं को पूर्ण करने तथा घायलों को योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री पुष्पराज सिंह द्वारा उपस्थित ऑपरेटरों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजना के निर्धारित प्रावधानों का प्रभावी पालन करने, दुर्घटना पीड़ितों के उपचार से संबंधित प्रक्रियाओं को प्राथमिकता देने तथा अधिकाधिक व्यक्तियों को योजना से लाभान्वित करने हेतु निर्देशित किया गया सिंगरौली पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वित प्रयासों का उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को समय पर समुचित उपचार उपलब्ध कराना, पीएम राहत योजना का लाभ अधिकाधिक दुर्घटना पीड़ितों तक पहुँचाना तथा उपचार संबंधी प्रक्रियाओं को अधिक सुगम, प्रभावी एवं समयबद्ध बनाना है

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button