Uncategorized

चौकी जयंत पुलिस को मिली सफलता — चोरी एवं मोबाइल छीनने के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल एवं ₹35 हजार कीमत का मोबाइल फोन दस्तयाब

पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध जयंत पुलिस की प्रभावी कार्रवाई

चौकी जयंत पुलिस को मिली सफलता — चोरी एवं मोबाइल छीनने के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा, चोरी की मोटरसाइकिल एवं ₹35 हजार कीमत का मोबाइल फोन दस्तयाब

तपो यात्रा संजय अग्रहरी की रिपोर्ट

 

 

  • पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन में संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध जयंत पुलिस की प्रभावी कार्रवा

मोबाइल छीनने एवं मोटरसाइकिल चोरी के दो प्रकरणों में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन बरामद

जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा चोरी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु सिंगरौली पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में चौकी जयंत पुलिस ने मोबाइल छीनने एवं मोटरसाइकिल चोरी के दो अलग-अलग प्रकरणों का खुलासा करते हुए आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल एवं मोबाइल फोन दस्तयाब करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमन्त कुमार के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक श्री पवन कुमार सिंह के नेतृत्व में उक्त कार्रवाई की गई।

घटना का संक्षिप्त विवरण प्रथम प्रकरण में दिनांक 01.03.2026 को जयंत क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा फरियादी के हाथ से लगभग ₹35,000 कीमत का सैमसंग कंपनी का मोबाइल फोन छीनकर ले जाने की घटना कारित की गई थी। इस संबंध में अपराध क्रमांक 94/2026, धारा 304(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

द्वितीय प्रकरण में दिनांक 13.08.2026 को जयंत स्थित लक्ष्मी मार्केट से फरियादी की हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल क्रमांक MP-66-MJ-7936 चोरी हुई थी। घटना पर अपराध क्रमांक 397/2026, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।

पुलिस टीम द्वारा दोनों प्रकरणों में लगातार पतासाजी एवं प्रभावी विवेचना करते हुए आरोपी से चोरी की मोटरसाइकिल एवं छीना गया मोबाइल फोन दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई।

सराहनीय भूमिका उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी जयंत निरीक्षक श्री पवन कुमार सिंह, सहायक उपनिरीक्षक श्री दीप नारायण, श्री राजेश द्विवेदी एवं आरक्षक अजय की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button