Uncategorized

बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट से पहली बार शुरू होगी ट्रेन सेवा

24 अक्टूबर को सतना-देवेंद्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल सेवा का होगा शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सौगात

बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट से पहली बार शुरू होगी ट्रेन सेवा

सीधी तपो यात्रा न्यूज़ विजय सिंह की रिपोर्ट

 

24 अक्टूबर को सतना-देवेंद्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल सेवा का होगा शुभारंभ, क्षेत्रवासियों को मिलेगी बड़ी सौगा

सीधी जिले के बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट क्षेत्र के लोगों के लिए 24 अक्टूबर का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है। इन क्षेत्रों से पहली बार ट्रेन सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे क्षेत्रवासियों को रेल आवागमन की सुविधा मिलेगी। सतना-देवेंद्र नगर एवं रीवा-चुरहट रेल सेवा का शुभारंभ शनिवार को दोपहर 2 बजे हरी झंडी दिखाकर किया जाएगा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी, खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा, सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, रीवा सांसद जनार्दन मिश्रा, सतना सांसद गणेश सिंह, की गरिमामय उपस्थिति रहेगी सुबह 7 बजे देवेंद्र नगर से रवाना होगी ट्रेन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 61629 सुबह 7 बजे देवेंद्र नगर से रवाना होगी। यह ट्रेन फुलवारी, नागोद, बरेठिया, करही, सतना, कैमा, सकरिया, हिनौता रामबन, बघाई रोड, तुर्की रोड, रीवा, सिलपरा और गोविंदगढ़ होते हुए दोपहर 12.10 बजे बघवार, 12.35 बजे रामपुर नैकिन तथा दोपहर 1.15 बजे चुरहट पहुंचेगी वापसी में ट्रेन दोपहर 3 बजे चुरहट से रवाना होगी। यह 3.45 बजे रामपुर नैकिन, 4.15 बजे बघवार और शाम 5.30 बजे रीवा पहुंचेगी। इसके बाद शाम 7.25 बजे सतना और रात 9.25 बजे देवेंद्र नगर पहुंचेगी आवागमन और क्षेत्रीय विकास को मिलेगा बढ़ावा बघवार, रामपुर नैकिन और चुरहट से पहली बार ट्रेन सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन का नया विकल्प मिलेगा। इससे रीवा और सतना सहित अन्य प्रमुख स्थानों तक पहुंचने में सुविधा होगी। रेल सेवा से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों और आम नागरिकों को लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों और विकास की संभावनाओं को भी बढ़ावा मिलेगा अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा रेल सेवा के शुभारंभ कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को अपर कलेक्टर बी.पी. पाण्डेय ने तैयारियों का जायजा लिया तथा आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button