Uncategorized

खुटार पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त*

सिंगरौली तपो यात्रा न्यूज़ संजय अग्रहरी की रिपोर्ट

*खुटार पुलिस की कार्रवाई: अवैध रेत से लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

 

सिंगरौली तपो यात्रा न्यूज़ संजय अग्रहरी की रिपोर्

 

 

दिनांक 17 अक्टूबर 2026 की रात्रि में पुलिस चौकी खुटार पुलिस द्वारा अवैध रेत परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए बिना नंबर के नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर एवं रेत से भरी ट्रॉली जब्त की गई।

घटना का विवरण प्रधान आरक्षक सच्चिदानंद तिवारी, पुलिस चौकी खुटार, थाना बैढ़न, हमराह आरक्षक 46 मनीष पाण्डेय के साथ रात्रि भ्रमण पर रवाना थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सहोखर की ओर से एक नीले रंग के ट्रैक्टर-ट्रॉली में रेत लोड कर खुटार-करहिया की तरफ बिक्री हेतु ले जाई जा रही है सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु पुलिस टीम द्वारा गवाहों को साथ लेकर ग्राम करहिया स्थित पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर वाहन को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगा। पुलिस टीम एवं गवाहों की मदद से उसे पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक रात्रि के अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया पुलिस द्वारा टीम द्वारा मौके से बिना नंबर का नीले रंग का स्वराज ट्रैक्टर, इंजन नंबर DE4001/SFM25223 एवं चेचिस नंबर MBNAV53NCPTM29232, मय रेत से भरी ट्रॉली के जब्त किया गया। जब्त वाहन को पुलिस चौकी खुटार परिसर में सुरक्षार्थ खड़ा कराया गया उक्त मामले में अपराध क्रमांक 288/2026, धारा 303(2), 317(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। मामले से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच की जा रही है इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर के सतत निगरानी में थाना प्रभारी बैढ़न तथा चौकी प्रभारी अमन वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button