

राष्ट्रीय एकता के संकल्प से जुड़ा पूरा सिंगरौली
तपो यात्रा समाचार संजय कुमार अग्रहरी
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का लाइव प्रसारण, पुलिस बल, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने की सहभागि
लौह पुरुष सरदार श्री वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज दिनांक 31 अक्टूबर 2026 को पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार सिंगरौली जिले में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 का लाइव प्रसारण किया गया।पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा के मार्गदर्शन में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनमें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्थित रुस्तम जी कॉन्फ्रेंस हॉल में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का लाइव प्रसारण किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे जिले के विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों के अंतर्गत अलग-अलग स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने सहभागिता की। विभिन्न स्थानों पर विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने भी लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्रीय एकता दिवस के संदेश को आत्मसात किया कार्यक्रम के माध्यम से सरदार श्री वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदानराष्ट्रीय एकता दिवस का यह आयोजन देश के प्रति समर्पण, अनुशासन, सामाजिक सद्भाव एवं सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को सशक्त बनाने के साथ पुलिस और नागरिकों के बीच सकारात्मक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम बना।