Uncategorized

कलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

तपो यात्रा समाचार संजय कुमार अग्रहरी

कलेक्टर ने की 362 आवेदन पत्रो पर जन सुनवाई

तपो यात्रा समाचार संजय कुमार अग्रहरी

विभागीय अधिकारियों को शिकायतों का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश
सिंगरौली, 03 नवंबर 2026। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 362 आवेदन प्राप्त हुए। आवेदकों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग रखी। कलेक्टर ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर तत्परता के साथ निराकरण सुनिश्चित करें। जिन प्रकरणों में जांच आवश्यक है, उनमें समय-सीमा निर्धारित कर कार्रवाई करें तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाएं कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ कार्रवाई की जाए। शिकायतों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण कर आवेदकों को कार्रवाई से अवगत कराएं, ताकि आम नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्री पी.एस. त्रिपाठी, संयुक्त कलेक्टर श्री अमित सिंह बम्हरौलिया, एसडीएम सिंगरौली श्री सुरेश जाधव, डिप्टी कलेक्टर श्री सौरभ मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी उपस्थित रहे।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button