Uncategorized

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का किया औचक निरीक्षण

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

सफाई व्यवस्था पर जताई नाराजगी, सात दिवस में सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के दिए निर्देश
दीपावली के मद्देनजर बर्न यूनिट तीन पालियों में 24 घंटे संचालित रखने के निर्देश
जन औषधि केंद्र में सभी आवश्यक दवाओं का स्टॉक सुनिश्चित करने एवं ब्लड बैंक का निर्माण समय-सीमा में पूर्ण कराने के दिए निर्देश
सिंगरौली, 5 नवम्बर 2026। कलेक्टर श्री अंकित अस्थाना ने जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, सर्जिकल वार्ड, जनरल वार्ड, डायलिसिस यूनिट एवं बर्न यूनिट का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को स्वास्थ्य सेवाओं में आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल परिसर एवं वार्डों में साफ-सफाई की संतोषजनक व्यवस्था नहीं पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देश दिए कि आगामी सात दिवस में सफाई व्यवस्था में सुधार कर पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। उन्होंने वॉशरूम सहित अस्पताल के सभी सार्वजनिक स्थलों की दिन में दो बार नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा आउटसोर्स के माध्यम से सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में लापरवाही पर सेडमैप सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए।
दीपावली त्योहार के मद्देनजर कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को बर्न यूनिट का संचालन तीन पालियों में चौबीसों घंटे सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि त्योहार के दौरान आग एवं पटाखों से झुलसने वाले मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने ट्रामा सेंटर परिसर की पार्किंग में खड़ी निजी एम्बुलेंस को हटाने तथा अस्पताल परिसर में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने जन औषधि केंद्र में सभी आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध रखने तथा चिकित्सकों को मरीजों के लिए जन औषधि केंद्र से दवाएं प्राप्त करने हेतु पर्चे में दवाएं लिखने के निर्देश दिए, जिससे मरीजों को सस्ती दरों पर दवाएं उपलब्ध हो सकें। उन्होंने सीएसआर मद से निर्माणाधीन ब्लड बैंक की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला चिकित्सालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस चौकी स्थापित करने का आश्वासन दिया।निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पुष्पराज सिंह, सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि एवं डीपीएम श्री सुधांशु मिश्रा उपस्थित रहे।.

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button