Uncategorized

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने हितग्राहियों को सौंपी रजिस्ट्री

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

ग्राम पंचायत कुड़ैनिया द्वितीय में आयोजित हुआ स्वामित्व योजना शिविर जनपद पंचायत चितरंगी अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडैनिया द्वितीय में आयोजित स्वामित्व योजना शिवरि में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने स्वामित्व योजना के पात्र हितग्राहियों को उनकी आवासीय संपत्तियों की रजिस्ट्री (अधिकार अभिलेख) वितरित की। रजिस्ट्री प्राप्त होने पर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्वामित्व योजना के माध्यम से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में स्थित संपत्तियों का सर्वेक्षण कर पात्र परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी दस्तावेज उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे संपत्ति पर उनके अधिकारों को अभिलेखीय मान्यता मिल रही है।इस अवसर पर राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। गांव में वर्षों से निवास कर रहे परिवारों के पास कई बार अपनी आवासीय भूमि के स्वामित्व से संबंधित वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं होते थे। अब इस योजना के माध्यम से उन्हें अपनी संपत्ति का अधिकार अभिलेख मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को अपनी संपत्ति की पहचान एवं स्वामित्व का प्रमाण प्राप्त होगा तथा भविष्य में बैंकिंग एवं अन्य आवश्यक कार्यों में भी सुविधा मिल सकेगी।
राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आमजन को उनके अधिकारों का लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शासन की योजनाओं का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना ही नहीं, बल्कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को उसका अधिकार और सम्मान दिलाना भी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों से अपील की कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button