Uncategorized

स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर तियारा में आयोजित

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर तियारा में आयोजित

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

सिंगरौली विधायक ने हितग्राहियों को सौंपे स्वामित्व योजना के रजिस्ट्री दस्तावेज
स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का कानूनी अधिकार और आत्मनिर्भरता का आधार प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण पहल-राम निवास शासन की महत्वाकांक्षी स्वामित्व योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों का वैधानिक अधिकार प्रदान करने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत तियारा में स्वामित्व योजना अधिकार अभिलेख निष्पादन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने पात्र हितग्राहियों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत तैयार रजिस्ट्री दस्तावेज वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना ग्रामीण परिवारों को उनकी संपत्ति का कानूनी अधिकार दिलाने की दिशा में केंद्र एवं राज्य सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे ग्रामीणों को अपनी आवासीय भूमि का मालिकाना हक प्राप्त हो रहा है और उनके वर्षों पुराने भूमि संबंधी विवादों के निराकरण में भी मदद मिलेगी।
विधायक श्री शाह ने कहा कि भूमि का स्वामित्व प्रमाण-पत्र केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि ग्रामीण परिवारों के सम्मान, सुरक्षा औरआत्मनिर्भरता का आधार है। अब हितग्राही अपनी संपत्ति के वैधानिक मालिक के रूप में उसका उपयोग कर सकेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर बैंकिंग एवं अन्य वित्तीय सुविधाओं का लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि प्रत्येक पात्र हितग्राही को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से मिले। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें तथा शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button