बाल देखरेख संस्थान के बच्चों द्वारा निर्मित उत्पादों की जिला न्यायालय में लगाई गई प्रदर्शनी
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी की रिपोर्ट

बाल देखरेख संस्थान के बच्चों द्वारा निर्मित उत्पादों की जिला न्यायालय में लगाई गई प्रदर्शनी
तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी की रिपोर्ट
सिंगरौली, मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री अतुल कुमार खंडेलवाल के मार्गदर्शन में जिला बाल संरक्षण इकाई के समन्वय से जिला न्यायालय बैढ़न में बाल देखरेख संस्थान ओपन सेंटर होम के बच्चों द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे प्रधान जिला न्यायाधीश श्री खंडेलवाल द्वारा किया गया प्रदर्शनी में बच्चों द्वारा निर्मित दीपक, ज्वेलरी एवं सजावटी सामग्री सहित विभिन्न उत्पादों का विक्रय किया गया। न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक उत्पादों की खरीदी कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना, उनमें आत्मविश्वास बढ़ाना तथा उनके हुनर को प्रोत्साहन प्रदान करना था।