Uncategorized

तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण माड़ा मंदिर, मेला स्थल एवं बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

तीन दिवसीय दीपावली मेले की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का किया गया निरीक्षण माड़ा मंदिर, मेला स्थल एवं बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, प्रभावी भीड़ प्रबंधन, सुगम यातायात एवं आपातकालीन सेवाओं पर विशेष जोर — अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस तथा पर्याप्त पुलिस बल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
जिले के थाना माड़ा क्षेत्र में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय दीपावली मेले को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) द्वारा माड़ा मंदिर परिसर, मेला स्थल एवं आसपास के बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं एवं आम नागरिकों की सुरक्षा तथा सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, प्रवेश एवं निकास मार्गों की समुचित व्यवस्था, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, व्यवस्थित पार्किंग एवं सुगम यातायात संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने के लिए अग्निशमन वाहन, एम्बुलेंस एवं अन्य आवश्यक आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय ने मंदिर परिसर एवं बाजार क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण, पुलिस बल की तैनाती तथा यातायात व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखने, आपातकालीन वाहनों के आवागमन हेतु मार्ग सुगम बनाए रखने तथा पुलिस एवं प्रशासन के बीच प्रभावी समन्वय सुनिश्चित करने पर बल दिया इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. द्वारा एसडीएम श्री नंदन तिवारी, थाना प्रभारी माड़ा श्री शिवपूजन मिश्रा एवं यातायात प्रभारी सुश्री रोशनी केशरवानी को आपसी समन्वय स्थापित कर सुरक्षा, यातायात, भीड़ प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएँ समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए

 

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button