Uncategorized

कलेक्टर सिंगरौली ने जिलेवासियों को गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक मनाने की अपील,

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

कलेक्टर सिंगरौली ने जिलेवासियों को गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा की दी शुभकामनाएं
त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ सुरक्षित एवं सावधानीपूर्वक मनाने की अपील,

तपो यात्रा न्यूज़ संजय कुमार अग्रहरी

बच्चों की सुरक्षा का रखें विशेष ध्यान, कार्बाइड गन का उपयोग न करने की दी सलाह
सिंगरौली, 6 नवंबर 2026। कलेक्टर सिंगरौली श्री अंकित अस्थाना ने जिले के समस्त नागरिकों को गोवर्धन पूजा, धनतेरस, दीपावली एवं छठ पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सभी जिलेवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की। कलेक्टर श्री अस्थाना ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं उत्साह के साथ मनाएं। दीपावली के दौरान विशेष सावधानी बरतें तथा बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वे बच्चों को पटाखों एवं अन्य ज्वलनशील सामग्री से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए समझाएं।उन्होंने विशेष रूप से कार्बाइड गन एवं अन्य खतरनाक उपकरणों का उपयोग नहीं करने की अपील की। साथ ही नागरिकों से आग्रह किया कि सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाएं, ताकि त्योहार की खुशियां किसी भी अप्रिय घटना से प्रभावित न हों।

Author

  • tapoyatra news
    1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
      तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

tapoyatra news

  1. SK अग्रहरि | प्रधान संपादक
    तपों यात्रा न्यूज़ • भारत सरकार से पंजीकृत समाचार पत्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button